होंडा शाइन 125 लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी कीमत ₹84,493 से शुरू होती है। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है – ड्रम और डिस्क। ड्रम वेरिएंट की कीमत ₹84,493 है, जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹89,245 है।
इस लिमिटेड एडिशन में नए डिजाइन ग्राफिक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 123.94cc सिंगल-सिलेंडर, एअर-कूल्ड, OBD2B कंप्लायंट इंजन है, जो 10.63hp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इस बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी रंग योजना में पर्ल सायरन ब्लू और पाइराइट ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील शामिल हैं।
