टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने पहली बार लाइन फिट बोइंग 787-9 विमान की आपूर्ति हासिल की है। यह आठ साल से अधिक समय में विमानन कंपनी के बेड़े में शामिल होने वाला पहला ड्रीमलाइनर विमान भी है।
विमानन उद्योग में लाइन फिट का मतलब होता है कि कोई उपकरण, सिस्टम या फीचर विमान के विनिर्माण की प्रक्रिया के दौरान ही विमान में लगाया जाए, न कि बाद में। डीजीसीए द्वारा निरीक्षण के बाद इस विमान के अगले कुछ दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है।
