शकुंतला देवी (उम्र 65 वर्ष)जो अयोध्या से महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन हेतु वाराणसी अपनी पुत्री के साथ आयी थी तभी रास्ते में कही बिछड़ गई
जिसकी सूचना उनकी पुत्री द्वारा थाना दशाश्वमेध पर दी गई जिसके पश्चात चौकी प्रभारी मदनपुरा उपनिरीक्षक विशाल विक्रम सिंह व काo देवेन्द्र यादव द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोई हुई महिला को खोजकर उसके परिजनों से मिलवाया गया जिससे परिजनों द्वारा वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
