माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हर साल शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 2025 के लिए प्रदेश के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को इसके लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी।
पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा व डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, रामपुर के डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉक्टर हरिश्चंद्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राजपाल व डॉ संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि राज्य चयन समिति द्वारा मंडलीय समिति से अग्रसारित किए गए संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। राज्य चयन समिति द्वारा चयनित शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी
इन शिक्षकों को सेवा विस्तार के साथ ही परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की भी सुविधा दी जाती है।
बता दें कि हर साल मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर इन शिक्षकों को सम्मानित करते हैं। हालांकि विभाग ने इस पर सीएम पुरस्कार की घोषणा नहीं की है। जो कि पिछले साल की गई थी।
