कोटवा
प्रशासन द्वारा हाल ही में कोटवा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब दोबारा अतिक्रमण कराने की साजिश रचे जाने की आशंका सामने आ रही है।
इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट वायरल की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में भ्रम और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक और नियमानुसार की गई थी। किसी भी तरह का पक्षपात या अवैध दबाव नहीं बनाया गया।
इस विवाद पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश नारायण सिंह ने भी स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा प्रचार पूरी तरह दुष्प्रचार है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
एडवोकेट दिनेश नारायण सिंह ने प्रशासन से अपील की कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के भ्रामक प्रचार पर रोक लग सके।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
