वाराणसी–
पूर्वांचल विकास निधि के तहत सांसद वीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर ग्राम रसूलपुर (खलिया) में प्राइमरी स्कूल से रसूलपुर लिंक रोड तक 1600 मीटर सीसी सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई है।
इस पर 115.66 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा।
