वाराणसी
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवां खरका मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशासनिक टीम विवादित जमीन की नाप-जोख करने पहुंची। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पिछले छह महीनों के भीतर खूनी संघर्ष की घटना हो चुकी है।
इसी मामले को लेकर नायब तहसीलदार लोहता थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित भूमि की माप शुरू कराई। प्रशासन के पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहीं मक़सूद आलम और उनके परिजनों का कहना है कि हमारा मामला अभी तक हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी भी अप्रिय घटना से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन का कहना है कि जमीन की नाप-जोख कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
