वाराणसी
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जय मां सरस्वती पूजा समिति ने भव्य आयोजन के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह पिंटू, काशी क्षेत्र संयोजक रोहित कपूर , समाजसेवी माई होम इंडिया के सदस्य दिल्ली के निवासी सन्नी सिंह, मंगल सिंह, राहुल देव कसेरा , आयोजक सुनिल चौहान, महामंत्री मुकेश कसेरा, गोलू अभय पटेल, राहुल चौहान, महेंद्र चौहान, पकोड़ी रवि चौहान और समस्त क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जय मां सरस्वती पूजा समिति ने किया भव्य आयोजन: भंडारा और प्रसाद का हुआ वितरणआयोजन में शामिल लोगों ने एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और मां सरस्वती के आशीर्वाद की कामना की।
