वाराणसी
लोहता थाना अंतर्गत कोटवां सिरसा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को सुबह दस बजे मनीष कुमार सिंह उर्फ रितेश सिंह द्वारा दो सौ कंबल वितरण किए गए।
जिसमें क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं पुरुष और गरीब तबके के असहाय लोगों को ठंड में ओढ़ने के लिए कंबल का वितरण किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग कंबल लेने के लिए मौजूद दिखी।
इस अवसर पर अवध नारायण सिंह, अभिलाष सिंह, मोनू विकास सिंह, कनीयर शिवम सिंह, छोटू , धर्मेंद्र सिंह, राजू शुभम सिंह,गोलू सोनू सिंह, कुनाल सिंह, गौरव हरिकेश्रवर सिंह,चुनाऊ मौजूद रहे और कंबल वितरण करने में सहयोग प्रदान किये।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
