अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला को खिचड़ी, तिल और गुड़ का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
पंडितों के अनुसार पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय के बाद सुबह से दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा।
श्रद्धालु सरयू स्नान कर दान-पुण्य करेंगे।
हनुमानगढ़ी, कनकभवन और दशरथ महल समेत प्रमुख मंदिरों में खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा।
