नगर पालिका चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का किया शुभारम्भ
डीडीयू नगर
अस्मिता नाट्य संस्थान एवं रंजन मेमोरियल सेवा समिति द्वारा आयोजित चंदौली रंग महोत्सव 2026 अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक लोक नृत्य, लोकगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के साथ आगाज हुआ।
राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का शुभारम्भ शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोनू किन्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
राष्ट्रीय एकता पदयात्रा शास्त्री पार्क से चलकर सुभाष पार्क पर आकर समाप्त हुआ। इससे पहले चेयरमैन सोनू किन्नर, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अहमद, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए टीमों का स्वागत करते है, यह हमारे शहर के लिए सौभाग्य की बात हैं कि पिछले 26 वर्षो से कार्यक्रम होता आ रहा हैं। ऐसे कार्यक्रम को आयोजन करने के लिए उन्होंने संस्था का हौसला अफजाई किया।
इस दौरान संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया यह कार्यक्रम 3 जनवरी से 6 जनवरी तक चलेगा, विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होते रहेंगे।
इस दौरान फैयाज अंसारी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रहरि, घनश्याम विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता, निक्की गुप्ता, दीपू यादव, एस फाजिल, मो. राशिद, कृष्णकांत गुप्ता, धन्नजय कुमार उर्फ डीके. राजू एक्टर सहित मणिपुर की सभी कलाकार उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता और संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।
