दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद वे विकास एवं कानून व्यवस्था की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद शाम सात बजे के बाद कालभैरव दर्शन पूजन, काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन करेंगे और टाउनहाॅल के रैन बसेरे में रहने वालों से मुलाकात करेंगे। यहां कंबल बांटेंगे और भोजन वितरण करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस आकर विश्राम करेंगे।
अगले दिन, रविवार को सुबह 11 बजे वे संपूर्णानंद नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर दो बजे वे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इसी प्रकार, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शनिवार को साढ़े छह बजे एयरपोर्ट आएंगे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद शाम पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे।
उधर, खेल एवं युवा कल्याण के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जौनपुर से रविवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
