चंदौली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, चंदौली के जिलाध्यक्ष एवं जिले के तेज़-तर्रार, जमीनी स्तर पर सक्रिय और समस्या आते ही मैदान में उतर जाने वाले संघर्षशील नेता लक्ष्मीकांत अग्रहरि का जन्मदिन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अग्रहरि व्यापारियों के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं। वे छोटे से छोटे व्यापारी की समस्या को भी पूरी गंभीरता से सुनते हैं और समाधान के लिए स्वयं आगे आकर नेतृत्व करते हैं। व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए उनकी निरंतर सक्रियता, संघर्षशील सोच और स्पष्ट नेतृत्व शैली ने उन्हें जिले भर के व्यापारियों के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, शहाबगंज अध्यक्ष कुंदन चौहान, वरिष्ठ जिला मंत्री महमूद आलम सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन व्यापारियों की आवाज़ बनकर और अधिक मजबूती से कार्य करता रहेगा।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम
