चन्दौली डीडीयू नगर
अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी के माले के साथ जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे है।
इस सूचना पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची ही थी कि पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त व बालअपचारी भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर 01 अभियुक्त व 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त व बालअपचारी के कब्जे से मु0अ0सं0 620/25 धारा 305(A) बीएनएस से सम्बन्धित 01 पीतल की परात, 01 पीतल का गमला, 01पीतल की कडाही , 02 पीतल की थाली , 01 पीतल का गगरा, 04 पीतल का लोटा, 02 पीतल का कटोरा, 02 पीतल की प्लेट,01 पीतल का जग, 02 पीतल का गिलास, 01 पीतल की डिबिया ओम लिखा हुआ, 01पीतल का छनौता, 01 पीतल का पल्टा, 01 पीतल का कल्छुल टूटा हुआ, 01 पीतल का गिलास छोटा बरामद किया गया। चोरी के बर्तन की तस्दीक होने पर मुकदमा उपरोक्त में बढ़ोत्तरी धारा 331(4), 317(2) थाना मुगलसराय जनपद चंदौली में की गयी। थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने चन्दकान्त मिश्रा जिनका घर हमीदपुर में प्राइमरी स्कूल की तरफ है उसमें से चुरा लिये थे और जंगल में रख दिये थे आज हम लोग जिसको बेचने के लिए ले जा रहे है कि आप लोगो ने पकड लिया।
