वाराणसी
हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू का व्हाट्सएप नंबर साइबर ठगों ने हैक कर लिया। शनिवार की रात ब्लाक प्रमुख ने लालपुर-पांडेयपुर थाने और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहा निवासी विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू ने पुलिस को बताया कि वह हरहुआ ब्लाक के प्रमुख है। देर शाम 7.30 बजे अनजान नंबर से आरटीओ चालान संबंधित एपीके फाइल का मैसेज आया, जिस पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप हैक हो गया।
मोबाइल काम करना बंद कर दिया। तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल, 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
