वाराणसी
दिनांक 22/12/2025 – 25/12/2025 को असम, गुवाहाटी इंदिरा गांधी एथलीट स्टेडियम के प्रांगण में XXXI राष्ट्रीय थांगता चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

जिसमें डेकाथलन स्पोर्ट्स एवं मार्शल आर्ट स्कूल रामनगर के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता में कुल 3 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया।
पदक प्राप्त खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।
1. युवराज भट्ट
2. जागृति
3. राजबाबू

टीम के कोच स्वाति जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन से बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया इस संस्था को स्पर्श एनजीओ के द्वारा चलाया जाता है। स्पर्श संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, सचिव राहुल मिश्रा व कोषाध्यक्ष सौम्या ओझा ने इस शानदार जीत पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट – सौरभ केसरी
