4 साल का मासूम बच्चा फरहान(4) जो आज सुबह सुदामापुर इलाके में भटकता मिला।
स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंचे बजरडीहा चौकी प्रभारी पवन पांडेय बच्चे को चौकी पर ले आये और उसके परिजनों की खोजबीन में जुट गए।
काफी खोजबीन के बाद पता लगा कि बच्चा फरुखनगर बजरडीहा के रहने वाले इस्तियाक का है।
बच्चे को पवन पांडेय और उनकी टीम ने सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
