चकिया
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जन आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान चकिया नगर स्थित गांधी पार्क में बांग्लादेश का झंडा एवं बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता कैलाश जायसवाल ने कहा कि “बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बेहद निंदनीय हैं। दीपू दास की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। भाजपा कार्यकर्ता दीपक चौहान ने बताया भारत सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठानी चाहिए।

वहीं समाजसेवी शुभम मोदनवाल ने कहा कि “कट्टरपंथियों द्वारा की गई यह हत्या पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। निर्दोष लोगों की जान लेना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी कैलाश जायसवाल, शुभम मोदनवाल, दीपक चौहान, सारांश केसरी, सुशील पांडे, हिमांशु कश्यप, रवि गुप्ता, रिंकू सोनकर, संजीव विश्वकर्मा, शशिकांत प्रजापति, शिवम सौरभ गोड़, अवनीश श्रीवास्तव एवं सुजीत वर्मा मौजूद रहे।
रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल
