चंदौली–
पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा थाना बबुरी क्षेत्र अंतर्गत गौरिहार व विशुनपुरा में भारतमाला प्रोजेक्ट कैंप पर सड़क निर्माण कार्य में लगे ड्राइवरों एवं उनके सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
वर्तमान में पड़ रही ठंड एवं कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी चालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट एवं इंडिकेटर का प्रयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक जोखिम न लेने की हिदायत दी गई।
साथ ही तेज गति, ओवरलोडिंग, शराब के सेवन के उपरांत वाहन संचालन न करने तथा निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुपरवाइजरों को कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बबुरी, सूर्य प्रकाश मिश्रा व थानाध्यक्ष शहाबगंज, अशोक मिश्रा सहित अन्य अभिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – चंचल सिंह
