चन्दौली कंदवा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार* के निर्देशन के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 117/25 धारा 310(2)/317(3) बी.एन.एस के वांछित अभियुक्त नईयर खान पुत्र मिनहाज खान निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 19 वर्ष को ककरैत नहर पुलिया से 400 मीटर पश्चिम ककरैत कन्दवा नहर पटरी सड़क पर बहद ग्राम ककरैत थाना कन्दवा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त नईयर खान पुत्र मिनहाज खान निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 19 वर्ष के द्वारा बताया गया कि दिनाँक 21.12.2025 को मै और अन्य 05 सहयोगीयों के साथ मिलकर कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान तलाशपुर पर दुकान मे रखे रखे अलग-अलग ब्राण्ड के फुल/हाफ/क्वाटर/पाउच व गल्ले में रखा लगभग 80000 से 90000 रुपया को लेकर मैजिक पिकअप यू0पी 65 बी.टी 7943 पर लादकर बिहार ले जाकर ग्राम सराय के पूरब सरकारी टयूबेल मे छिपाकर रखे थे लूटे गये लगभग 80000 से 90000 रुपया में से मुझे बटवारें लगभग 12000 रुपया मिला था जिसकों खर्च कर दिया हूँ। बाद में पता चला था कि उत्तर प्रदेश पुलिस थाना कन्दवा पुलिस व बिहार पुलिस थाना रामगढ द्वारा लूट गयी शराब को पकड़ लिया गया है तथा थाना रामगढ जनपद कैमूर भभुआ बिहार में हम लोगों विरुद्ध लूटी गयी शराब के सम्बंध में मुकदमा लिखा गया है। आज हम को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
