सकलडीहा चंदौली
नागेपुर ग्राम सभा में विगत कई महीनो से गांव समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा था। जिसको लेकर कई बार उप जिलाधिकारी,तहसील दिवस तथा विभिन्न अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया गया।
जिसमें यह मांग की गई कि उक्त ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण कारियों के चंगुल से मुक्त कराकर ग्राम सभा को सुपुर्द कर दी जाए।
वही इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा पहले भी आश्वासन दिया गया था कि जांच करने के पश्चात उचित कार्यवाही की जाएगी। जिस पर गुरुवार को अमल भी कर दिया गया, जहां नायब तहसीलदार तथा क्षेत्र के लेखपाल की मौजूदगी में दर्जनों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उक्त ग्राम सभा पर उप जिला अधिकारी के नाम अंकित तथा गाटा संख्या के साथ अंकित बिंदुओं सहित बोर्ड लगाने का कार्य किया गया।
इस कार्य को पूर्ण होने से सकलडीहा ग्राम सभा के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उन लोगों ने यह मांग किया कि अगर नागेपुर ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमणकारियों से कब्जा कराया जा सकता है तो सकलडीहा के भी गांव समाज की जमीन को भी अतिक्रमणकारियों के चंगुल से कब्जा मुक्त कराया जाए।
बता दे की सकलडीहा अंबेडकर बस्ती के समीप जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां कुछ लोगों द्वारा गांव समाज की जमीन पर अतिक्रमण भी किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि जमीन पर कई बार मुकदमा किया गया परंतु अतिक्रमणकारी मुकदमा में विफल होने के बाद भी अपना कब्जा जमा हुए हैं। अगर उप जिलाधिकारी संज्ञान लेकर जांच कराए तो सारा मामला संज्ञान में आ जाएगा।
इन्हीं सभी बातों को लेकर सकलडीहा ग्राम सभा के लोगों ने भी सकलडीहा ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त की जाने की मांग की है।
