चहनियां/चंदौली
चहनियां कस्बा के चौराहे पर ग्राम प्रधान खंडवारी प्रधानपति सतीश गुप्ता ने गुरुवार की शाम को अलाव जलवाया। अलाव को पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव ने जलाकर शुभारंभ किया।
दो दिनों से पश्चिम हवा चलने से ठंड में काफी इजाफा होने से ठंड से कस्बा व क्षेत्र के लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे है। चहनियां कस्बा का चौराहा कई जिला को जोड़ता है।
जिससे जनपद और गैर जनपदों से प्रतिदिन हजारों लोगों का बराबर आवागमन होता रहता है । साथ ही सबसे ज्यादा रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को होती है । जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान ने अलाव जलवाया ।
प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि ठंड को देखते हुए कस्बा में चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है ।
इस दौरान सतीश गुप्ता,अनिल यादव, पप्पू यादव, विनित गुप्ता, राजेश कुमार, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
