वाराणसी
लोहता क्षेत्र के कोटवां हैबतपुर गांव में मानक के विपरीत की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने कड़ी कार्रवाई की। VDA के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी मशीनों से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
यह कार्रवाई अभियान के तहत की गई, जिसमें लगभग 5000 से 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली अवैध प्लाटिंग को निशाना बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार बिना लेआउट स्वीकृति और मानकों के उल्लंघन में यह प्लाटिंग की जा रही थी।
जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने बताया कि संबंधित भूखंडों पर विकास प्राधिकरण की अनुमति नहीं ली गई थी, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि VDA द्वारा पूरे वाराणसी में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
कार्रवाई के दौरान VDA की पूरी टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
