चन्दौली डीडीयू नगर
बिछड़ी गांव स्थित श्री राम-जानकी मंदिर के सुंदरीकरण और विकास कार्य के लिए ₹1 करोड़ 46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। रविवार को स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रमेश जायसवाल ने इस कार्य का शिलान्यास किया।
यह परियोजना वंदन योजना के तहत शुरू की गई है।यह धनराशि मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। विधायक रमेश जायसवाल के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीनदयालनगर मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, विभूति जायसवाल, बुल्लू यादव, प्रभुनाथ यादव, राजीव गुप्ता, सपना अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, राजेश यादव, योगी जी, राजकुमार जायसवाल और विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के विकास को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित जनसमूह ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आस्था के इस केंद्र को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करेगी और क्षेत्रीय विकास में सहायक सिद्ध होगी।
