BREAKING NEWS
इंडिगो फिर बेनकाब, CEO के दावों के उलट बेंगलुरु से 60+ फ्लाइटें रद्द। करीब 400 उड़ानें देश भर में रद्द।
इंडिगो के “ऑपरेशन स्थिर” होने के दावों की फिर पोल खुल गई है।
बुधवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 61 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं 35 आगमन और 26 प्रस्थान शामिल।
यह वही दिन है जब CEO पीटर एल्बर्स ने दावा किया था कि
“एयरलाइन वापस ट्रैक पर है”
“ऑपरेशंस स्थिर हैं”
“ज्यादातर रिफंड दे दिए गए हैं”
लेकिन लगातार तीसरे दिन बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन से स्पष्ट है कि CEO के बयान भ्रामक और मंत्रालय, DGCA तथा देश के यात्रियों को गुमराह करने वाले साबित हो रहे हैं।
मुख्य तथ्य:
सरकार ने इंडिगो की विंटर शेड्यूल में 10% कटौती की है (220 फ्लाइट प्रति दिन)
मंगलवार को 460 फ्लाइटें 6 मेट्रो शहरों से रद्द हुईं।
CEO रिफंड पर भी स्पष्ट आंकड़े देने से बचते रहे।
किसी भी तरह के मुआवजे पर इंडिगो खामोश है।
बड़ा सवाल:
क्या इंडिगो शीर्ष प्रबंधन लगातार गलत जानकारी देकर संकट को छिपाने की कोशिश कर रहा है।
DGCA व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए यह गंभीर चेतावनी है।
यात्रियों की परेशानी जारी है पर CEO के दावे बार-बार झूठे सिद्ध हो रहे हैं।
