उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 में लगाए गए 2 जी तकनीक के करीब 11.32 लाख मीटरों को बदला जाएगा।
इनके स्थान पर रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
प्रदेश में वर्ष 2018 में ऊर्जा दक्षता सेवाएं लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 40 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला किया था।
यह परियोजना 8 वर्ष के लिए थी और 2जी तकनीक पर आधारित थी। शुरुआत से ही इन मीटरों को लेकर सवाल उठते रहे।
