उत्तर प्रदेश में वार्षिक डीपीसी के दौरान 2001 और 2010 बैच के कई आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदोन्नतियां मिल गई हैं। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 25 वर्ष की बेदाग सेवा और पात्रता के आधार पर अधिकारियों के नामों पर मुहर लगी।
2001 बैच के चार IAS होंगे प्रमुख सचिव
डीपीसी में जिन अफसरों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हुआ, उनके नाम—
•शशि भूषण लाल सुशील (मंडलायुक्त, देवीपाटन)
•अजय कुमार शुक्ला (सचिव, नगर विकास)
•अपर्णा यू (सचिव, चिकित्सा शिक्षा)
•एस.वी.एस. रंगाराव (सदस्य, राजस्व बोर्ड)
2010 बैच के 20 IAS को सचिव पद पर पदोन्नति
16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2010 बैच के 20 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति देने पर सहमति बनी है। इस बैच में वर्तमान में सिर्फ दुर्गाशक्ति नागपाल ही डीएम के पद पर (लखीमपुर खीरी) तैनात हैं, जबकि अन्य अधिकारी विशेष सचिव या प्रभारी सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं।
अन्य पदोन्नति विचार
. 2013 बैच को सलेक्शन ग्रेड
•2017 बैच को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने के लिए एक-एक नाम पर विचार
•नियुक्ति विभाग जल्द जारी करेगा आधिकारिक आदेश
•सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी
