बिहार
जालौन पुलिस ने सोमवार रात 4 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। चारों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।दरअसल, चारों बदमाश बिहार के बेगूसराय से रहने वाले हैं।
कल रात 8 बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़–दिरावटी मार्ग पर चारों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो को गोली मारकर पकड़ लिया। लेकिन, दो बदमाश फरार हो गए। इसके 3 घंटे बाद पुलिस ने जालौन कोतवाली क्षेत्र में ही बाकी फरार दो और बदमाशों को भी पकड़ लिया।
