“यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर का महीना महंगा होने वाला है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने सितंबर महीने की ईंधन लागत के अंतर को समायोजित करने का फैसला लिया है।
विभाग ने अब तक का सबसे ज्यादा 5.56 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाया है।पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं की जेब से करीब 264 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूली करेगा।
यानी आपके बिजली बिल पर प्रति 100 रुपए पर 6 रुपए अतिरिक्त टैक्स जोड़कर लगेगा।
