वाराणसी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज वाराणसी के धर्म संघ में शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र शुभारंभ के लिए पहुंचे।।
उन्होंने बताया कि यहां पर शास्त्र संग्रहालय केंद्र का अनुसंधान केंद्र प्रारंभ हुआ है और यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है
हमारे जो वेद है जो हमारी पुरानी संस्कृति है हमारे पुराने ग्रंथ है यह देश को हमारे प्राचीन ग्रंथो का और वेदों का जो पूर्ण इतिहास है उसे डिजिटल पर प्राचीन ग्रंथ और वेद संग्रहित करना है और उसको डिटेलाइज्ड करके यह हमारी नई पीढ़ी है हमारे देशवासी है

उनको अवगत कराना इसलिए इस ग्रंथ और वेदों में से जो ज्ञान प्राप्त होगा इससे देश में विकास होगा और मैं यह भी कहूंगा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं यह ग्रंथ पांडुलिपि और वेद इसमें बहुत सार्थक सिद्ध होंगे।
यह शास्त्र संग्रहालय अनुसंधान केंद्र हमारे वेद और धार्मिक ग्रंथो का बहुत बड़ा मूल्य होगा और बहुत बड़ा योगदान होगा इसलिए यह शुरुआत आज भारत मैं भारत संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ किया गया है।