रोहित-विराट 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर खेलेंगे~~
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: वनडे: क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन/टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी/नांद्रे बर्गर।
