वाराणसी–
प्रदेश सरकार की एकमुश्त बिजली बिल जमा योजना को लेकर उपभोक्ताओं में बड़ी संख्या में रुचि दिखाई दे रही है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिल जमा करने पर ब्याज व सरचार्ज में राहत दी जा रही है।
वो भी केवल 1 से 2 kw तक के घरेलू कनेक्शन पर बिजली विभाग ने इसे जनता के हित में बड़ा कदम बताया है।योजना शुरू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं की भीड़ विभिन्न उपखंड कार्यालयों में बढ़ गई है। लोग अपने-अपने बिल के अनुसार राहत राशि और किस्तों की जानकारी ले रहे हैं।
वही बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना सीमित समय के लिए लागू है, इसलिए उपभोक्ता जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकते हैं। विभाग का कहना है कि बिलों की गणना पारदर्शी तरीके से की जा रही है और किसी भी उपभोक्ता की परेशानी पर तुरंत समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जमा करने वाले उपभोक्ता को मूलधन में 25% के साथ ब्याज दर 100% छूट दिया जाएगा वही 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मूलधन ने 20% हंड्रेड परसेंट ब्याज दर 1 फरवरी से 28 फरवरी तक मूलधन ने 15% ब्याज दर 100% छूट दिया जाएगा।
