वाराणसी:
वाराणसी में दिनांक 11/06/2025 से 13/06/2026 तक आयोजित 9वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह 34वीं वाहिनी के परेड ग्राउंड में आयोजन सचिव डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस, सेनानायक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी वाराणसी अनुभाग ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को शील्ड, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
इस क्लस्टर में कुल 10 वाहिनियों के 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी ने सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, आईपीएस के कुशल निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया।

1. जूडो चैंपियनशिप:
36वीं वाहिनी रामनगर 4 स्वर्ण, 1 रजत के साथ प्रथम, 48वीं वाहिनी सोनभद्र द्वितीय
2. बूसू चैंपियनशिप:
36वीं वाहिनी 40 अंकों के साथ प्रथम, 48वीं वाहिनी 39 अंकों के साथ द्वितीय
3. पेचक सिलाट:
34वीं वाहिनी भुल्लनपुर 9 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य के साथ प्रथम, 04वीं वाहिनी प्रयागराज द्वितीय
4. कराटे:
36वीं वाहिनी प्रथम, 39वीं वाहिनी द्वितीय
5. ताइक्वांडो चैंपियनशिप:
36वीं वाहिनी 48 अंकों के साथ प्रथम, 42वीं वाहिनी 12 अंकों के साथ द्वितीय
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने सभी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर 36वीं वाहिनी के शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, टीम मैनेजर संजय सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, टीम कोच रामअवतार यादव, कोच वीरेंद्र यादव, टीम सलाहकार जयप्रकाश तिवारी सहित 34वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
















