कफ सिरप मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। ड्रग्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की क्लास लगाने के बाद, 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तारी का दौर शुरू हो गया। एसटीएफ ने शुभम जायसवाल के सहयोगी अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार कर लिया है।
अवैध कफ सिरप की बिक्री पर रोक-
योगी सरकार ने अवैध कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें और रिपोर्ट आने तक उक्त कफ सिरप का प्रयोग पूर्णतः बंद करें।
कफ सिरप की जांच जारी-
कफ सिरप की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जांच में संदिग्ध पाए गए अभिलेखों की अग्रिम विवेचना तक 25 मेडिकल स्टोर्स पर कोडीनयुक्त सिरप एवं नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
