मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में घर-घर सत्यापन कर मतदाता विवरण किया जा रहा अद्यतन
चकिया चंदौली उत्तर प्रदेश में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इस एक महीने के अभियान के तहत, बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं और मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं, ताकि लोग आसानी से अपने फॉर्म जमा कर सकें।

इसी क्रम में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर 10 हनुमान मंदिर पर बीएलओ से मिलकर लोगों को एसआईआर फॉर्म भरवाने में सहयोग प्रदान किया।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगरवासियों को एसआईआर के लाभों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से कोई भी मतदाता एक से अधिक स्थानों पर मतदान नहीं कर पाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनेगी।
इस दौरान जिला मंत्री राकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, महामंत्री सारांश केसरी, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल सहित कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल
