सरवनपुर–
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी समाज की ओर से सरवनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संजय कुमार गोंड, जिला मंत्री प्रमोद कुमार गौड़, पूर्व प्रधान राजनाथ यादव, समाजसेवी तेजू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश गोंड, ग्राम प्रधान आंचल गोंड, बीएसपी के युवा नेता आशीष मौर्य, विजय कुमार यादव BDC सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनकी जीवन यात्रा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देती है। उन्होंने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

वहीं विधायक डॉ. सुनील पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के मार्गदर्शन और उनके त्याग को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
