RTO का होगा घेराव : 15 मई को आंदोलन करेगा वाराणसी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन — राकेश कुमार सिंह;

वाराणसी: बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 15 मई को काजीसराय स्थित RTO कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। नदेसर स्थित कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष..

वाराणसी:

बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 15 मई को काजीसराय स्थित RTO कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। नदेसर स्थित कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार और परिवहन विभाग लगातार नए नियम थोपकर वाहन मालिकों को परेशान कर रहा है। आए दिन बदलते नियमों और भारी चालान से बस मालिक आर्थिक संकट में हैं। प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने बताया कि 2019 के बाद की बसों में पैनिक बटन लगाने के आदेश के नाम पर RTO द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।

यूनियन RTO अधिकारियों से मिलकर टैक्स राहत और समस्याओं के समाधान की मांग करेगी। बैठक में 7 मई 2026 को दिवंगत हुए साथी त्रिभुवन सिंह को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में विनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पी. रोहित सिंह, विकास सिंह, विशाल राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भवदीय 
शशि प्रताप सिंह
प्रवक्ता, बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 
मो. 9935510801

रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports