
काशी सांसद टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 24/10/25 से 26/10/25 के मध्य है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अशोक कुमार तिवारी (माननीय महापौर , वाराणसी ) , जगदीश त्रिपाठी ( महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी) , अशोक कुमार ( एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष ) , प्रदीप सिंह ( प्रतिष्ठित व्यापारी, वाराणसी ), राकेश सिंह (वरिष्ठ रिपोर्टर , अमर उजाला ) एवं मंजूर आलम ( जिला क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी) द्वारा किया गया जिसकी जानकारी वाराणसी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव मती सरिता वी. गोकर्ण द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिता के दो दिवसों के परिणाम निम्नवत् हैं –
अंडर 11 महिला वर्ग में प्रथम स्थान कृत्वी गोयल, वहीं दूसरा स्थान आर्या पटोदिया ने प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर श्रृष्टि सिंह एवं अन्वी निगम रहीं
11-14 वर्ष महिला वर्ग में प्रथम स्थान अनोखी केशरी , दूसरा स्थान जिया पेशवानी एवं तीसरे स्थान पे रहीं अद्विता अग्रवाल और इशिका जड़वानी
14-18 वर्ष महिला वर्ग में प्रथम स्थान सौम्या सिंह ने प्राप्त किया , दूसरे स्थान पे रहीं आन्या जयसवाल और तीसरे स्थान पे रहीं समृद्धि जायसवाल एवं आन्या प्रजापति अंडर 18 महिला डबल्स में प्रथम स्थान पर रहीं अनोखी और धैर्या , वहीं सौम्या और मायरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं तीसरे स्थान पर रहीं जिया और इशिका एवं आयुषी और समृद्धि
अंडर 11 पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सम्मम लखमानी ने प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर दक्ष चंदानी रहे एवं तीसरा स्थान विवान सिंह और अनुराग देव ने प्राप्त किया
11-14 वर्ष पुरुष वर्ग में पहला स्थान देव त्रिपाठी ने प्राप्त किया वहीं दिव्यांश कुमार दूसरे स्थान पे रहे एवं अक्षांश पाल और कार्तिकेय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
14-18 वर्ष पुरुष वर्ग में पहला स्थान रहा कार्तिक प्रसाद का वहीं दूसरे स्थान पे रहे दर्श शर्मा और तीसरा स्थान विराज सिंह एवं विराट सिंह ने प्राप्त किया
दिनांक 26/10/25 को शेष आयु वर्ग 40+ एकल पुरुष वर्ग, 40+ एकल महिला वर्ग, 18+ महिला युगल वर्ग18+ पुरुष युगल वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन एवं समापन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक मती सौम्या सिन्हा एवं सह निर्णायक सौरभ सिंह हैं।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
