रामनगर, वाराणसी:
रामनगर के मच्छरहट्टा वार्ड में बहुप्रतीक्षित रामनगर प्रीमियर लीग सीजन-3 का भव्य शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।
इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति के संचालक सम्राट मौर्य एवं सिंपल मौर्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और अशोक मौर्य ने माल्यार्पण कर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उद्घाटन समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उन्हें अपने हाथों से माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और नेतृत्व का सबसे बड़ा माध्यम है।


युवा जितना खेल से जुड़ेंगे, उतना ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।”इसके पश्चात विधायक स्वयं मैदान में उतरे, बल्ला संभाला और शानदार शॉट लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक को मैदान में खिलाड़ियों के बीच देखकर उपस्थित दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उद्घाटन मैच बनारस और साहूपूरी की टीम के बीच खेला गया।
इस अवसर पर अशोक जायसवाल , सृजन श्रीवास्तव आलोक सेठ , महताब मौर्य, सुजीत सिंह ,मुकेश मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
















