चन्दौली– पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा रईया मोड बहद ग्राम रईया में चेकिंग के दौरान 01 व्यक्ति जिसकी पहचान कृष्णकांत उर्फ पुच्चू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम चक गुरेरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष जिसके कब्जें से 01 अवैध असलहा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 एक स्कार्पियो वाहन संख्या UP62R0777 बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 266/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया कि मैंने यह अवैध असलहा बिहार के मुंगेर से खरीदा है। जिससे खरीदा हूँ उसका नाम पता नही जानता हूँ यह अवैध असलहा मैं लोगों में भय पैदा करने व अपना रुतबा कायम करने के लिए अपने पास रखता हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कृष्णकांत उर्फ पुच्चू पुत्र महेन्द्र निवासी चक गुरेरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी का विवरण-
1.01 अवैध असलहा 315 बोर
2.02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3.01 स्कार्पियों वाहन संख्या UP62R0777 (207 एमवी एक्ट में सीज)
4.01 मोबाइल फोन इनफिनिस कम्पनी का
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1.मु0अ0सं0- 133/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0- 266/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी का विवरण –
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
2.उ0नि0 सुबाष कुमार गौतम चौकी प्रभारी मोहरगंज थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.का0 कृष्ण कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली4.का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5.का0 अल्ताफ अहमद थाना बलुआ जनपद चन्दौली
रिपोर्ट – चंचल सिंह
