
लोहता – कोटवां गांव में रविवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम 6:30 बजे तक चले मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे खरीदारी करते नजर आए।
इस दौरान श्री राम की जय घोष के साथ रावण वध का आयोजन किया गया। श्री राम ने रावण के नाभि में 31 बार बाण मारकर उसे धराशायी किया
उसके बाद श्री राम की जय घोष के साथ विजयदशमी का समापन हुआ। इस मेले में काफी संख्या में पुलिस प्रशासन के साथ कोटवां चौकी इंचार्ज परवेज खान के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही जिससे मेले में शांति व्यवस्था कायम रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजू, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष अभिलाष सिंह मोनू, सदस्य देवता सिंह, अश्वनी सिंह, हरीराम सिंह, शारदा उपाध्याय, अशोक सिंह, कुनाल, छोटू सिंह, शिवम, शुभम, रितेश सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, विजय सिंह, फूनफून, अमर बहादुर सिंह, अमित सिंह, दीपक सिंह, पिंकू, अनिकेत प्रजापति, अंश करन विपिन सिंह आदि लोग मेले में रहकर मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग किये।
मेला समाप्त होने के बाद रामलीला समिति द्वारा सबको धन्यवाद किया गया।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
