चन्दौली -10 अक्टूबर 2028 पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला हेल्पलाइन, महिलाओं के पोषण, महिला आत्मनिर्भरता और महिला सुरक्षा से संबंधित पोस्टर बनाए। प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – चंचल सिंह
