चन्दौली – दिनांक 09/10/2025 को शाम में गाड़ी संख्या 13202 डाउन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने के दौरान लड़खड़ाकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गया। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री को बाहर निकाला और उसे फर्स्ट एड दिया।
यात्री की पहचान सिकंदर सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी पूसा, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई। आरपीएफ स्टाफ ने स्ट्रेचर मंगवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को रेलवे हॉस्पिटल डीडीयू ले जाया गया।
आरपीएफ की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की सराहना की जानी चाहिए।
रिपोर्ट – चंचल सिंह
