
चन्दौली – नवरात्रि के अवसर पर इस बार डांडिया महोत्सव का आयोजन हो रहा है. यह भव्य आयोजन 28 सितंबर 2025 को होगा. पारंपरिक संगीत और नृत्य के बीच डांडिया और गरबा का आनंद ले सकेंगे
चकिया चंदौली चकिया में नवरात्रि पर होने वाले “गरबा-डांडिया महोत्सव 2025” को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को चकिया पैलेस में डांडिया महोत्सव को लेकर डांडिया समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।
आयोजन टीम कर रही है विशेष तैयारी –
इस मेगा इवेंट को सफल बनाने में आरती जायसवाल ,ज्योति गुप्ता, सोनाली जायसवाल, श्वेता गुप्ता की टीम लगातार काम कर रही है। सजावट, रोशनी और संगीत से चकिया पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी चकिया की शाम को संस्कृति और परंपरा की नई पहचान देंगे।

भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव –
आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव सिर्फ डांस और मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे टीम से संपर्क करके पास को प्राप्त कर ले अपने परिवार और मित्रों के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर गरबा-डांडिया की इस अनूठी शाम को यादगार बनाएं।
कई तरह की लगेंगी स्टालें –
महोत्सव के दौरान पार्क में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन और खान-पान के लिए विशेष स्टालें लगाई जाएंगी। इसमें क्षेत्र के लोग ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। समिति सदस्य आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में लोगों को सूचित कर रहे हैं, जिससे कि लोग बड़ी संख्या में शामिल हो सकें।
इस दौरान अनुराग जायसवाल, शुभम मोदनवाल ,मनोज चौरसिया एवं अन्य लोग मौजूद रहें।
रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल
