हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। इस वर्ष नवरात्रि सोमवार, 23 सितंबर से प्रारंभ होकर बुधवार, 2 अक्टूबर तक चलेगी। 3 अक्टूबर को (दशहरा) विजयदशमी मनाई जाएगी। 27 साल बाद इस बार शारदीय नवरात्रि में नौ नहीं, बल्कि दस दिन तक मां की आराधना होगी। इससे पहले वर्ष 1998 के शारदीय नवरात्रि दस दिन की थी।
नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियाँ –
प्रतिपदा – 23 सितंबर (सोमवार) – माँ शैलपुत्री की पूजा
द्वितीया – 24 सितंबर (मंगलवार) – माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
तृतीया – 25 सितंबर (बुधवार) – माँ चंद्रघंटा की पूजा
चतुर्थी – 26 सितंबर (गुरुवार) – माँ कुष्मांडा की पूजा
पंचमी – 27 सितंबर (शुक्रवार) – माँ स्कंदमाता की पूजा
षष्ठी – 28 सितंबर (शनिवार) – माँ कात्यायनी की पूजा
सप्तमी – 29 सितंबर (रविवार) – माँ कालरात्रि की पूजा
अष्टमी – 30 सितंबर (सोमवार) – माँ महागौरी की पूजा
नवमी – 1 अक्टूबर (मंगलवार) – माँ सिद्धिदात्री की पूजा
दशमी – 2 अक्टूबर (बुधवार) – विजयदशमी (दशहरा)
नवरात्रि के दौरान, श्रद्धालु माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
