उत्तर प्रदेश में हाल ही में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं।
डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारी –
राजीव सभरवाल को डीजी पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है।
सतीश गणेश को एडीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी लखनऊ वापसी हुई है।
देव रंजन को डीजी स्थापना बनाया गया है।
ब्रजेश गौतम और ओमप्रकाश सिंह को डीजी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी –
मोदक राजेश को आईजी जीआरपी बनाया गया है।
सुभाष चंद्र दुबे आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए हैं।
अनीस अंसारी डीआईजी पीएसी लखनऊ बने हैं।-
एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी-
सर्वोदय चंद्र यादव एसपी एसएसएफ बनाए गए हैं।
पंकज पांडेय एसपी पीएसी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
महेंद्र पाल सेनानायक SSF सहारनपुर बनाए गए हैं।
शुभम पटेल एसपी तकनीकी सेवाएं बनाए गए हैं।
रोहन झा एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।-
विनय कुमार सिंह एसपी एटीएस बने हैं।
अशोक कुमार एसपी पावर कार्पोरेशन और एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
संजय राय एसपी इंटेलीजेंस अयोध्या बनाए गए हैं।
इन तबादलों को प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल में नई ऊर्जा भरना और विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करना है।
रिपोर्ट – आनंद यादव
