लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर जल्द ही भर्ती करेगी।
इसके अलावा, 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की नियुक्ति भी की जानी है। साथ ही कंपनी कमांडर और मिनिस्टीरियल स्टाफ के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। अनुमान है कि कुल मिलाकर लगभग 47 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में होमगार्ड संगठन की समीक्षा की थी। उन्होंने संगठन में लंबित रिक्त पदों को भरने के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तर्ज पर अलग भर्ती बोर्ड गठित करने और भर्ती नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल संगठन में बड़ी संख्या में पद खाली चल रहे हैं।
वर्तमान स्थिति इस प्रकार हैं
.कंपनी कमांडर : स्वीकृत 1151, कार्यरत 368, रिक्त 783
.सहायक कंपनी कमांडर
: स्वीकृत 1121, कार्यरत 351, रिक्त 770
•प्लाटून कमांडर : स्वीकृत 2695, कार्यरत 381, रिक्त 2314
•मिनिस्टीरियल स्टाफ : स्वीकृत 439, कार्यरत 330, रिक्त 109
.होमगार्ड स्वयंसेवक : रिक्त 43,327
अब तक मंडल स्तर पर भर्तियां होती थीं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसमें आपदा प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया को प्रारंभ करने की तैयारी है।
