चन्दौली – आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) अनन्त चन्द्रशेखर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के पर्यवेक्षण में अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के कुशल नेतृत्व में
अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम द्वारा दिनांक 26.08.2025 को आरपीएफ द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से 10 शराब तस्करों (08 पुरुष व 02 महिला) को गिरफ्तार कर 164 अदद 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 36 आफटर डार्क
प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 96 आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 40 ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML, 20 HIGH IMPACT SUPERIOR WHISKY टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML व 28 किंग फिसर बियर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 500 ML कुल 78.88 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब बरामद किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 391/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण –
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध शराब को आस-पास के शराब ठेको से खरीद कर बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचते है जिससे हमे अच्छा मुनाफा होता है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-
1.अश्वनी कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद निवासी वार्ड नं0 01 गोई थाना चाँद जिला कैमूर(बिहार)
2.रामऔतार यादव पुत्र छांगूर यादव निवासी वार्ड नं0 01 गोई थाना चाँद जिला कैमूर(बिहार)
3.विकास कुमार पुत्र स्व0 बब्लू कुमार गौड़ निवासी सारगपुर थाना भभुआ जिला कैमूर(बिहार) वर्तमान पता वार्ड नं0 01 गोई थाना चाँद जिला कैमूर(बिहार)
4.दीपक कुमार पुत्र अर्जुन साव निवासी वार्ड नं0 02 रणुआ थाना बारुन जिला औरंगाबाद(बिहार)
5.संटू कुमार पुत्र श्यामजी यादव निवासी वार्ड नं0 01 हजारी कर्मा थाना मुफस्सिल जिला औरंगाबाद(बिहार)
6.रोशन कुमार पुत्र गंगा ठाकुर निवासी वार्ड नं0 23 श्रीकृष्णानगर थाना नगर टाऊन जिला बेगुसराय(बिहार)
7.श्रवण कुमार पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी माधवपुर वार्ड नं0 06 थाना पर्वत्ता थाना खगड़िया(बिहार)
8.चन्दन साह पुत्र लल्लन साह निवासी वार्ड नं0 09 मधुरामपुर अकोरही गोला थाना अकोरहीगोला जिला रोहतास(बिहार) अभियुक्तागण
9.विन्ध्याचली देवी पत्नी मोती सेठ निवासी न्यू सिंधौली वार्ड नं0 04 थाना डालमियानगर जिला रोहतास(बिहार)
10.सुनीता कुमारी पत्नी मुकेश राम निवासी जक्की बिगहा वार्ड नं0 19 थाना डेहरी जिला रोहतास(बिहार) बताये।
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1.मु.अ.सं.- 391/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान –
दिनांक – 26.08.2025
समय -15.40 बजे
स्थान – लोको कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी –
164 अदद 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 36 आफटर डार्क प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 96 आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 40 ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML, 20 HIGH IMPACT SUPERIOR WHISKY टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML व 28 किंग फिसर बियर अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 500 ML कुल 78.88 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब बरामद, बरामद शराब की अनुमानित कीमत (बिहार प्रान्त के अनुसार) करीब 100000/- रूपये आंकी गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अंजू यादव , थाना अलीनगर जिला चन्दौली
3.का0 प्रवेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
अरपीएफ टीम-
1.उ0नि0 अश्वनी कुमार RPF/DDU
2.आरक्षी देवेंद्र कुमार यादव RPF/DDU
3.महिला प्रधान आरक्षी रशीदा बानो CPDS/DDU
4.आरक्षी अशोक कुमार चौरसिया CPDS/DDU 5.आरक्षी धर्मेंद्र कुमार CPDS/DDU
रिपोर्ट – चंचल सिंह
