हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजातालाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

राजातालाब – भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब स्थित हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस चौकी के पास राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल के नेतृत्व में राजातालाब मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी भब्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद सिंह गौतम ने किया।

तिरंगा यात्रा राजातालाब पुलिस चौकी से रवाना हुआ जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर लहराते हुए देशभक्ति गीतों तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम की नारा लगाते हुए रेलवे लाइन के पास रानी बाजार से होते हुए पुनः पुलिस चौकी पर आकर समाप्त हुआ।

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, संजीव सिंह गौतम, राम सकल पटेल ,प्रेम शंकर पाठक, हर्षवर्धन सिंह, शिव शंकर सिंह खिलाड़ी, पंकज पटेल, रामाश्रय पटेल, डॉ अशोक राय, रामविलास पटेल, शिवधनी पटेल ,डॉ बंसराज पटेल, मनोज सिंह, मातिवर सिंह, रमेश सिंह पटेल,विनीता सिंह, अनीता सिंह ,सबीता सिंह इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण शामिल रहे।

रिपोर्ट – रामविलास यादव

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *