वाराणसी
वाराणसी की “सौम्या सिंह” ने “वैशाली गौतम” को हरा कर खेलो इंडिया के तहत वाराणसी की महिलाओं के लिए आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का एकल खिताब जीत लिया।
शनिवार को सनबीम स्कूल सारनाथ में हुआ फाइनल मैच बहुत संघर्ष पूर्ण था। इसके पहले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सनबीम स्कूल ग्रुप के निदेशक “हर्ष मधोक” ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की आज महिलाओं का खेल के मैदान में उतर कर सबको टक्कर देना आधी आबादी की बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में सनबीम स्कूल सारनाथ की प्रिंसिपल तनुजा और अंतर राष्ट्रीय अंपायर सौम्या सिन्हा सहित ढेर सारी महिला खिलाड़ी और अधिकारी उपस्थित रही।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
















